logo

जाँच के बाद मिले वैधता का प्रमाण पत्र - शिक्षक संघ

सही सर्टिफिकेट वाले को प्रमाण पत्र देने की मांग -
बिहारशरीफ(नालंदा)। पांच साल में 30 बार शिक्षकों के सर्टिफिकेट जांच के नाम पर प्रमाण पत्रों की मांग की गई है।अब शिक्षकों ने प्रमाण पत्र जांच के बाद अधिकारियों से इसकी वैधता का प्रमाण पत्र देने की मांग की है।इसको लेकर परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से लेकर निगरानी विभाग के प्रधान सचिव तक पत्र देकर गुहार लगाई है।उक्त बात की जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने प्रेस बयान में दी है।                                           प्रमाण पत्र की जांच के नाम पर वर्षों से सर्टिफिकेट मांगने के विरोध में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।शिक्षकों ने मांग की है कि जिन शिक्षकों का प्रमाण पत्रों की जांच में सही पाये गए है,उनकी वैधता का प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारी जारी करें।उन्होंने पत्र में लिखा है कि हर चार-पांच महीने में एक बार सर्टिफिकेट की मांग की जाती है।                       
नियोजन इकाई के पास जमा सर्टिफिकेट कहां गए -                          परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने पत्र के माध्यम से सवाल उठाए कि बहाली के समय सभी शिक्षकों के सर्टिफिकेट नियोजन इकाई के पास जमा हुआ था।वह सर्टिफिकेट कहां है और विभगयी अधिकारी नियोजन इकाई से सर्टिफिकेट क्यों नही ले रही है।उन्होंने कहा कि जबतक बहाली के समय दिए गए सर्टिफिकेट से मिलान नही होता है तब तक कैसे पता चलेगा कि वह सही है या नही।

निगरानी ने अब तक नही दी जांच संबंधित रिपोर्ट -                   
पांच साल से चल रही निगरानी जांच में अब तक क्या हुआ है। इसका रिपोर्ट शिक्षा विभाग के अधिकारी के पास निगरानी ने नही दी है। जब भी जांच की बात आती है तो निगरानी के टीम केवल फोल्डर की खोज करते है और फोल्डर को अधूरा बताते है।

147
14753 views
  
1197 shares