भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी द्वारा चंद्र सैनी चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की स्मृति में अंबेडकर चौराहे का शिलान्यास किया गया!
सीतापुर सेवता विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। बिकास क्षेत्र रेउसा में क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी की पहल से चंद्रसेनी चौराहे का चौड़ीकरण कर अम्बेडकर चौक बनाने की बात काफी दिन से चल रही थी!शनिवार को भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी द्वारा चंद्र सैनी चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की स्मृति में अंबेडकर चौराहे का शिलान्यास किया गया!भाजपा विधायक ने इस चौराहे को अम्बेडकर चौक के रूप में विकसित करने की घोषणा की।विधायक तिवारी ने कहा कि उनका लक्ष्य सेउता विधानसभा को जनपद की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाना है। उन्होंने बताया कि मियां पुरवा चौराहे का चौड़ीकरण कार्य भी प्रगति पर है। वहां कल्याण सिंह चौराहे का शिलान्यास किया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने योगी-मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में दलित समाज का शोषण नहीं होता है। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर दलित शोषण का आरोप लगाते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा श्री तिवारी ने बताया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया जिसका काम बीजेपी ने किया भाजपा भाजपा सरकार में अटल बिहारी वाजपेई द्वारा बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पीडीए सिर्फ लड़ने का काम करती है जोड़ने का काम भाजपा ही करती है विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। योगेन्द्र प्रताप चौधरी, कुलदीप भार्गव जिलाध्यक्ष भासपा ने भी अपने बिचार व्यक्त किये ।इस मौके पर महमूदाबाद गन्ना समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिवेदी सेवता मंडल अध्यक्ष महेश राजपूत रेउसा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान सालपुर मंडल अध्यक्ष विमलेश चौरसिया रेउसा मंडल अध्यक्ष लव कुश तिवारी, रामेश्वर गौतम , पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा रराम निषाद सुरेंद्र भार्गव रामेश्वर सुमन नंदराम गौतम प्रधान, गोविंद भार्गव प्रधान विनोद कुमार प्रधान सुधीर त्यागी, राम लखन गौतम पूर्व प्रधान डाक्टर तीरथराम भार्गव, महंत परमहंस, पप्पू गोस्वामी आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे!