
भारत की राष्ट्रपति माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की कच्छ की यात्रा के दूसरे दिन आज हमनें खडीर बेट स्थित पाँच हजार वर्ष पुरानी सभ्यता के महानगर धोलावीरा का दौरा किया।
भारत की राष्ट्रपति माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की कच्छ की यात्रा के दूसरे दिन आज हमनें खडीर बेट स्थित पाँच हजार वर्ष पुरानी सभ्यता के महानगर धोलावीरा का दौरा किया। यहाँ उन्होंने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का भ्रमण कर प्राचीन मानव सभ्यता के क्रमिक विकास तथा उत्कृष्ट नगर योजना के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त की।
राष्ट्रपति महोदया ने दौरे के दौरान हड़प्पा संस्कृति, रहन-सहन, महानगर में जल संग्रहण एवं निकासी की अद्भुत व्यवस्था तथा विशाल दीवारों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने प्राचीन मनका बनाने की फैक्ट्री, सुव्यवस्थित सीढ़ियों वाली बावड़ी, अपर टाउन, मिडिल टाउन और लोअर टाउन आदि को देखकर गहरी रुचि दिखाई और प्रभावित हुईं।
भारतीय पुरातत्व मंत्रालय द्वारा धोलावीरा स्थल के उत्खनन के दौरान प्राप्त विभिन्न पहलुओं, मिट्टी के बर्तनों के अवशेष, तांबे की विभिन्न वस्तुएँ, तोल-माप की वस्तुएँ, पत्थर के आभूषणों आदि का प्रदर्शन राष्ट्रपति महोदया के समक्ष किया गया। यात्रा के अंत में, राष्ट्रपति महोदया ने धोलावीरा विश्व धरोहर स्थल के परिसर में वृक्षारोपण भी किया।