
बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन पुरस्कार - शहरी से सम्मानित*
प्रयागराज| रविवार दिनांक 23 फ़रवरी 2025 को बुढ़ापे की लकड़ी जिसके डॉ० पी०के० सिन्हा, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज अध्यक्ष/संस्थापक हैं को अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा वर्ष 2022/23 के लिए सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन पुरस्कार - शहरी दिया गया| अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ विश्व का एक विशाल संस्था है, जिसका सम्बन्ध संयुक्त राष्ट्र संघ से भी है, जिसमें लगभग तीस लाख लोग जुड़े हुए हैं और दो दिवसीय सम्मलेन में लगभग दो-ढाई हज़ार प्रतिभागियों ने पूरे भारतवर्ष एवं नेपाल से भाग लिया| डा. सिन्हा द्वारा बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति का प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा किया। दिनांक 22 फ़रवरी 2025 को डा. सिन्हा द्वारा संगीत की प्रस्तुति की गयी| यह प्रयागराज वासियों के लिए एक गौरव् का विषय है|
डाॅ. सिन्हा का "बढ़ापे की लकड़ी" की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य उम्र के एक पड़ाव को पार कर चुके वृद्धों को एक स्वस्थ, सफल, प्रसन्न और उद्देश्य से परिपूर्ण सकारात्मक सोच वाला वातावरण देना है। इससे शहर के तमाम प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक जुड़े हैं जिनमें डाक्टर, इंजीनियर और प्रशासक भी शामिल हैं। काफी संख्या में स्वयंसेवी युवा इस संस्था से जुड़े हैं जो किसी बुजुर्ग को दिक्कत होने पर उसके घर पर जाकर मदद देते हैं। अकेलापन दूर करने को गीत-संगीत से भी जोड़ते हैं वृद्धों को डा.सिन्हा बताते हैं कि संस्था बुजुर्गों को जीवंत रखने का पूरा प्रयास करती है। कोशिश होती है कि वे जीवन को बोझ समझने के बजाय भरपूर आनंद लें, नाचे-गाएं, हंसे-बोलें। इसके लिए हर साल एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें गीत संगीत की महफिल सजती है जिसमें वृद्धजन सुरों का खजाना खोलते हैं। डॉ. सिन्हा वृद्धजनों की सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित हैं।