logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकानेर भाजपा शहर अध्यक्ष बनीं सुमन छाजेड़, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बीकानेर भाजपा शहर अध्यक्ष बनीं सुमन छाजेड़, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं का इंतजार समाप्त हो गया है। आज संभाग कार्यालय में सुबह से ही जिला अध्यक्ष पद के लिए मंथन और बैठकों का दौर जारी रहा। प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने लगातार स्थानीय नेताओं और पार्टी आलाकमान से चर्चा की, जिसके बाद भाजपा ने निवर्तमान पार्षद एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ को बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

सुमन छाजेड़ के चयन के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन में ये नेता थे शामिल
कल भाजपा शहर जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई थी, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। नामांकन करने वालों में महावीर रांका, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, अविनाश जोशी, सुमन छाजेड़, राजेंद्र पंवार, और अनिल शुक्ला शामिल थे।

सुमन छाजेड़ की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, और उन्होंने इसे भाजपा संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।

13
4090 views

Comment