
वैश्य पिछड़े समुदाय के आगे बढ़ने से बाबूलाल मरांडी का होता है पेट में दर्द.... ओबीसी मोर्चा।
अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाए जाने पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत।
रांची:झारखंड प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति हेमंत सरकार द्वारा अनुराग गुप्ता को करने का निर्णय स्वागत योग्य है। यह निर्णय ओबीसी समुदाय सहित सभी वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपरोक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के गढ़वा जिला के युवा जिलाअध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कही है उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा इस निर्णय का विरोध करना और इसे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को उल्लंघन बताना निंदनीय है। उत्तर प्रदेश से लेकर अन्य प्रदेशों में इसी तरह का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय पूरी तरह से न्यायसंगत और संवैधानिक है।
बाबूलाल मरांडी को वैश्य पिछड़े समुदाय के आगे बढ़ने पर उनके पेट में मरोड़ होती है। बाबूलाल मरांडी ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पिछड़ों के अधिकारों की कटौती करने का काम किया था। झारखंड प्रदेश में ओबीसी का आरक्षण 27% से घटाकर 14% कर दिया था और साथ जिले में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया था। जिसका परिणाम है कि 20 साल बाद भी ओबीसी समुदाय का इसका कामयाजा भुगतना पड़ रहा है।
बाबूलाल मरांडी ओबीसी समुदाय के हक अधिकार की आवाज को बुलंद नहीं करते है। हेमंत सरकार ने ओबीसी का आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27 परसेंट करने का प्रस्ताव कैबिनेट और विधानसभा से पास कर महामहिम राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा है और वहां यह प्रस्ताव अटका हुआ है इनकी आवाज यहां नहीं निकलती है।
श्री गुप्ता ने कहा है कि हम राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के रूप में अनुराग गुप्ता की नियुक्ति का समर्थन करते हैं और हमें विश्वास है कि वह अपने पद का उपयोग सभी वर्गों के हितों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए करेगा