logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यपाल से मिले- झारखंड शिक्षा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज झारखंड शिक्षा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज भवन आकर मुलाक़ात की। राज्यपाल ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देशहित एवं समाजहित में विद्यार्थियों को शिक्षित एवं ज्ञानवान बनाने की दिशा में पूर्ण समर्पित भाव से सेवा दें। विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा सुलभ कराने की दिशा में बेहतर समन्वय स्थापित करें। साथ ही विद्यार्थियों से वे स्वयं संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानकर उनके निदान की ओर पहल करें।

आप सभी ऐसे कार्य करें कि सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों की धारणा में परिवर्तन आयें। विद्यालयों की दशा में परिवर्तन लाने हेतु पूर्णतः समर्पित भाव से कार्य करें। चुनौतियां हो सकती हैं लेकिन असम्भव नहीं, आप चुनौतियां का सामना कर हल करें।

126
19519 views
1 shares

Comment