logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आधा दर्जन लोग घायल

★संवाददाता : विजय अवस्थी★

पिहानी (हरदोई)।महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे करावा निवासी घनश्याम गुप्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अभी एक माह पहले ही नई अर्टिगा गाड़ी लाया था जो कि प्रयागराज महाकुंभ से वापसी कर रहा था मंगलवार सुबह महोली के पास अर्टिगा गाड़ी और ट्रैक की टक्कर से घनश्याम की मृत्यु हो गई है।
परिजनों ने बताया है कि रामदास कुशवाहा की हालत सीरियस है ।पिहानी से रजत गुप्ता, केशव रस्तोगी, सहादतनगर से शुभम गुप्ता, अनुज गुप्ता व अन्य की हालत ठीक है। चोटें आई है। दुर्घटना के संबंध में रिपोर्ट थाना महोली, जनपद सीतापुर मैं दर्ज कराई गई है।रिपोर्ट में कहा गया है कि आज दिनाक 21.01.25 को अरटिगा कार संख्या UP32QC 4588 में 1. अनुज गुप्ता पुत्र संजय नि0 सहादतनगर थाना पिहानी हरदोई उम्र करीब 30 वर्ष मो0न0 9161990909, 2. शुभम गुप्ता पुत्र संजय नि0 उपरोक्त , 3. रजत गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता नि0 पिहानी थाना पिहानी जनपद हरदोई, 4. घनश्याम नि0 करावां थाना पिहानी , हरदोई, 5. रामदास नि0 करावां थाना पिहानी , 6. हरदोई उम्र 40 वर्ष, शुभम रस्तोगी पिहानी हरदोई उम्र 30 वर्ष , 7. मुदित गुप्ता नि0 मोहम्मदी खीरी उम्र 24 वर्ष से कुम्भ मेला स्नान कर प्रयागराज से घर वापस जा रहे थे। बडागांव ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से उपरोक्त सभी के चोटे आयी है।

11
7378 views

Comment