logo

सिगरेट बीड़ी तंबाकू मुंह व दांतों के लिए अत्यधिक खतरनाक : डॉक्टर आई के पंडित

■ मैदे से बनी हुई चीजों का कम से कम इस्तेमाल करें
■ सर्दियों में हरी सब्जियों का व गाजर मूली आंवले का प्रयोग अत्यधिक करें

यमुनानगर। 18/01/25 : नॉर्थ इंडिया के मशहूर डेंटल कॉलेज डी ए वी डेंटल कॉलेज यमुनानगर हरियाणा के वरिष्ठ एवं प्रख्यात प्रिंसिपल डॉक्टर आई के पंडित ने आज के खानपान को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने BKL News वार्ता मे कहा है जिस तरीके से आज की युवा पीढ़ी शाम होते ही फूड कॉर्नर्स पर जाकर मैदे से बनी चीजों का उपयोग कर रहे हैं वह दांतों व आंतों के लिए बहुत खतरनाक है। उसमें पड़ने वाले रासायनिक पदार्थ, सोसेस हमारे लीवर , टीथ , फेफड़े व शरीर के अन्य अंगों के लिए भी बहुत ज्यादा खतरनाक है। यही कारण है की आज कम उम्र में ही बच्चों को चश्मा लग रहा हैं। और छोटी उम्र में ही दांत खराब हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में गाजर ,मूली, पालक, आंवला इन चीजों का सेवन ज्यादा करें इससे आपके दांत स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी ।आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे, सर्दी का खाया हुआ आपको गर्मी में भी स्वस्थ रखता है। सर्दी में जितना हम शुद्ध शाकाहारी ग्रहण करेंगे, हमारा खून तेजी से बनेगा आंखें व दांत हमारे स्वस्थ रहेंगे। तो अपने खान-पान की और खास ध्यान रखिए और मैदे से बनी हुई आइटमस से बचे। आपके दांत स्वस्थ है तो आपका जीवन स्वस्थ है। सिगरेट बीड़ी तंबाकू का बिल्कुल भी सेवन मत करें यह मुंह व दांतों के लिए अत्यधिक खतरनाक है। इन चीजों के सेवन से मुंह का कैंसर गले का कैंसर तक हो सकता है।

2
1850 views