logo

वासुदेव पीश्रीडि़त उपचार केन्द्र गौमाता चिकित्सालय निर्माणाधीन मे पहला विशाल भण्डारा व रागनी कम्पीटीशन आयोजित

वासुदेव पीश्रीडि़त उपचार केन्द्र गौमाता चिकित्सालय निर्माणाधीन गोहाना पानीपत बाईपास रोड़ की ओर से पहला विशाल भण्डारा व रागनी कम्पीटीशन आयोजित
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा, मैडम मुस्कान गौसेविका, सतपाल जैन उचाना मण्डी, बब्लू घनघस गौसेवक, प्रख्यात गौसेवक डॉ मनजीत दहिया सहित हजारों गौप्रेमियों ने गऊमाता का आर्शीवाद प्राप्त किया

गोहाना / सोनीपत । श्री वासुदेव पीडि़त उपचार केन्द्र गौमाता चिकित्सालाय निर्माणाधीन गोहाना पानीपत बाईपास रोड़ की ओर से पहला विशाल भण्डारा व रागनी कम्पीटीशन मैडम मुस्कान गौसेविका व प्रधान बब्लू घनघस गौरक्षक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार विशिष्ट अतिथि सतपाल जैन उचानामण्डी, राजेन्द्र प्रधान पाथरी, अजीत अहलावत भाजपा नेता महम, राजेन्द्र बिधल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गौसेवक डॉ मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा, नरेन्द्र जागलान, रामपाल कुराना, आर्यन घनघस, मनजीत गुगाहेड़ी कलाकार, बंटी महम, आजाद पानू बिचपड़ी, कर्मबीर जागलान, लीलू कालवा, बिन्दर प्रधान बिचपड़ी, कर्मवीर जागलान सहित हजारों गौसेवक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इसीलिए हम सभी को गौमाता की सेवा करनी चाहिए और गौशाला में तन-मन-धन से मदद करनी चाहिए।

वही हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ मनजीत सिंह दहिया अपने दर्जनों पदाद्यिकारियों के साथ टैगोर ऑडीटोरियम महर्षि विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित युवा स्वाभिमान समारोह में पहुँचे। डॉ मनजीत सिंह दहिया ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर लाल कैबिनेट मंत्री भारत सरकार को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ कैप्टन सत्य नारायण शर्मा लाखन माजरा समाजसेवी मनोहर लाल चांदीवाल, वंदना, ऋतु, शकुन्तला खरक जाटान आदि भी मौजूद रहे और भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह दहिया ने जाट कॉलेज रोहतक के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में शिरकत की और उजाला आज तक ट्रस्ट के संस्थापक एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर रमेश देहराज, जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, जसमेर हुड्डा, एडवोकेट मोना नान्दल, एडवोकेट लेखराज नान्दल ने संयुक्त रूप से हरियाणा के प्रख्यात समाजसेवी डॉ मनजीत सिंह दहिया, कैप्टन सत्यनारायण शर्मा लाखन माजरा, आजाद सिंह दांगी गोहाना, मनोहर लाल चांदीवाल, कुमारी वंदना, कुमारी ऋतु तथा आगनवाड़ी वर्कर शकुन्तला को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा पिछले 34 वर्षो से जनसेवा का कार्य कर रहे है।

8
2975 views