सदस्यता अभियान के तहत युवा नेता मोहित शर्मा बने भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता
पानीपत । विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के सदस्यता अभियान का महापर्व पूरी गति से चल रहा है। जिसके तहत अभी तक भाजपा पार्टी के प्राथमिक कार्यकर्ता बनाए जा रहे है और अब भाजपा हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता बना रही है। पार्टी संगठन के निर्देशानुसार सभी सक्रिय कार्यकर्ता को फॉर्म ने निर्देशित विवरण भरकर पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करनी है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री मोहित शर्मा को तहसील मंडल अध्यक्ष हरीश कटारिया, मंडल महामंत्री वीरेंद्र तनेजा ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के बाद मोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए सक्रिय सदस्य होना बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 50 सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता दिलवाना जरूरी है और सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बाद ही भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना हैं। भाजपा पार्टी जनहित से जुड़ी पार्टी है। पार्टी की विचारधारा के अनुसार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की हर योजना का लाभ दिलवाना है। मोहित शर्मा ने कहा कि सिर्फ भाजपा पार्टी में ही यह संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत अभियान को सफल बनाना है। युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि सभी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर देशहित में कार्य करना है। इस सक्रिय सदस्यता अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेना है।