logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी जी का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया

शामली (उ0प्र0) । जनपद भर में श्रधेय अटलबिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह समस्त संस्थाओ , शिक्षण संस्थानों , सभागारों , बीजेपी कार्यालयों व कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाया गया ।
कलेक्ट्रेट में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर मा० मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना गया एवं सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय निबंध/एकल काव्य पाठ/भाषण प्रतियोगिता में प्रथम/ द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र चौहान,उपजिलाधिकारी व सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व समस्त विभागों के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

146
2011 views

Comment