logo

प्रसिद्ध समाजसेवी निहालचन्द की 137 वीं जयंती मनाई।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

ब्रह्मशक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल थाना कलां में अपने समय के उच्चकोटि के सांगी, महान कवि एवं प्रसिद्ध समाजसेवी निहालचन्द की 137 वीं जयंती पर किया याद। प्राचार्य रामबीर सिंह ने बताया कि आज ही के दिन 21-अक्तूबर-1887 को परम पिता परमात्मा ने उनको शुभ कर्म करने हेतु इस धरा पर भेजा था।

निहालचंद एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे, स्वच्छता एवं सुचिता के अप्रतिम प्रतिमान थे। इनकी आवाज अत्यंत मधुर एवं सुरीली थी। यह उपहार इनके पास प्रकृति जन्य था। इनकी रचनाएं प्रत्येक श्रोता के मर्म को स्पर्श कर जाती थी और श्रोता आत्मविभोर हो जाते थे।

अपनी रचनाओं के माध्यम से इन्होंने समाज में काफी जागृति फैलाई व अपने जीवन काल में अनेक शुभ कार्य किये। इन्होंने अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, चौपाल, जोहड़, कुएं खुदवाये एवं छायादार पेड़ लगवाए। इस महान विभूति की जयंती पर विद्यालय में दोहा पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्रों ने नीति एवं शिक्षाप्रद दोहों का लयबद्ध पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। वही इस कार्यक्रम में विद्यालय की दो छात्राओं के बोर्ड परीक्षा की 12 वीं कक्षा में भूगोल विषय में 100 में से 100 अंक आने पर भूगोल अध्यापक अशोक कुमार को ₹2000 का नगद पुरस्कार दिया गया।

प्राचार्य ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति आगे भी जो अध्यापक खूब परिश्रम करके छात्रों को अपने विषय में 100 में से 100 अंक दिलवाएगा। उसे पुरस्कार स्वरूप प्रति छात्र ₹1000 दिए जाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत सभी स्टाफ सदस्यों व छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया।

369
10604 views