सोनीपत पुलिस ने 08 अक्टूबर को होने वाली विधानसभा चुनाव मतगणना के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की
गोहाना के पुलिस उपायुक्त रवीन्द्र तोमर ने कहा की सोनीपत पुलिस ने 08 अक्टूबर को होने वाली विधानसभा चुनाव मतगणना के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। उन्होने कहा 08 अक्टूबर को सुबह 04:00 बजे से रात तक गोहाना से सोनीपत और सोनीपत से गोहाना जाने हेतु गोहाना रोड का प्रयोग न करें क्योंकि बिट्स कॉलेज, मोहाना के स्ट्रॉन्ग रूम में मतगणना की स्थिति में बिट्स कॉलेज के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और आमजन को असुविधा भी हो सकती है। इसलिए जिला सोनीपत पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे 08 अक्टूबर को सोनीपत से भटगांव फरमाना होते हुए गोहाना निकाल सकते हैं या खानपुर होते हुए सोनीपत या गोहाना जाया जा सकता है। फोटो कैप्शन :-7 जीएचएन 9में, जानकारी देते गोहाना पुलिस उपायुक्त रवीन्द्र तोमर