logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीपी नगर पुलिस ने तीन शातिर चोर किए गिरफ्तार, जेल भेजे

मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक बड़ा बैंटरा एक छोटा बैंटरा व दो अदद चाकू बरामद किए हैं। 

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 
जिस दौरान तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया गया कि पकड़े गए तीनों ही चोर काफी शातिर किस्म के चोर हैं। इन तीनों ने चोरी की कई घटनाएं भी कबूल की हैं। 

गिरोह का मास्टरमाइंड पंकज ऊपर पहाड़ी है जो माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी का निवासी है। पकड़े गए अन्य दो आरोपियों के नाम शिवम लोधी पुत्र महावीर सिंह निवासी खजूर वाली गली मेवला फाटक थाना टीपी नगर वह सन्नी पुत्र नरेश निवासी इंदिरा कॉलोनी मलियाना थाना टीपी नगर है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों में चोरों में पंकज उर्फ़ पहाड़ी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। जिसका अपराधिक इतिहास भी अच्छा खासा है पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक स्कूटी एक बड़ा बैंटरा, एक छोटा बैंटरा वह दो चाकू बरामद किए हैं। 

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

131
14691 views
2 shares

Comment