logo

झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष बने- डॉ प्रभात शंकर

जमशेदपुर (झारखंड)। डॉ. प्रभात शंकर को झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने यह जानकारी दी। कई वर्षो तक लगातार खेल के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्‍हें यह पद सौंपा गया है।

डॉ. प्रभात शंकर जिला खेल पदाधिकारी साहेबगंज और रांची  के रूप में करीब 5 साल तक अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन और संचालन करना ही हमारा लक्ष्य होगा।

126
14653 views
  
1 shares