logo

कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने मुकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शकील अहमद जीते

मेरठ। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ चुनाव के लिये शनिवार को वोट डालने का कार्य हुआ। 

दोपहर बाद हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पर मुकेश कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद  पर  शकील अहमद तथा आडिटर पद पर गजेन्द्र भास्कर विजय हुए। 

अध्यक्ष पद प्रत्याशी मुकेश कुमार 71 तथा उनके प्रतिद्वंदी राजेश को 42 वोट मिले। इसी प्रकार से उपाध्यक्ष पद पर शकील को 77 तथा अनिल चैहान को 36 वोट मिले। 

उनकी जीत पर एओ राजीव कपिल, संजीव जैन, धर्मेन्द्र कुमार, केपी सिंह, दीपक कौशिक, सुमित अग्रवाल, वसी हैदर, राजेन्द्र केन, अजय वर्मा, राकेश कुमार, ईशांत, वरूण, राजेश रावडा, सुनीता,उदय चैधरी व भगवानदास छोटू आदि ने बधाई दी।

126
14656 views
  
1 shares