logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

रामगढ़ (झारखंड)। शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री अजय कुमार के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की*

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए गए कार्यों की सराहना करते हुए और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई।

इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने कहा कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से उसे अच्छी तरह बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने एवं अवैध मुहानों की अच्छी तरह से डोजरिंग करने को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं एरिया सिक्योरिटी ऑफीसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने एवं अवैध मुहानों से किसी भी तरह का कोई भी खनन कार्य न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी श्री आशीष गंगवार को योजनाबद्ध तरीके से रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न रेलवे साइडिंग का निरीक्षण कर नियम अनुसार खनिजो का परिवहन सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित क्रेशर की जांच करने एवं बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से क्रेशर का संचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं तत्काल रूप से अवैध क्रशरों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया।

अवैध खनन अथवा परिवहन के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान के दौरान जप्त किए गए वाहनों एवं खनिज के विरुद्ध राज्यसात की कार्रवाई एवं नियम अनुसार नीलामी आदि के कार्रवाई को लेकर भी बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

13
2586 views

Comment