logo

कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा : शुक्रवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस नेता मास्टर जय भगवान चौलका ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहणा में पहुँच कर ध्वजारोहण किया।

और कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी अध्यापक साथियों ओर सभी छात्रों कारगिल विजय दिवस के बारे में विस्तार से बताया कि इस दिन का महत्व हमारे भारत में क्या है। कैसे हमारी कारगिल विजय हुई।

कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। जो लगभग 60 दिनों तक चला था। उन्होंने बताया कि जहाँ पाकिस्तानी सेना भारत की सीमा पर घुसपैठ कर रही थी और लाईन ऑफ कंट्रोल का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में कर चुकी थी। इस पर भारतीय सेना ने सैन्य अभियान चलाया और चुनौतियों से लड़कर पाकिस्तानी सेना का डटकर सामना किया। हमारे सैनिक उंचाइयों तक चढ़ाई करके गए, वही उसी दौरान उन्होंने मौसम की मार झेली, कई-कई दिनों तक सिर्फ लड़ते रहे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। यह उनका हौसला ही था जिसने भारत को विजय दिलाई थी और 26 जुलाई के दिन ही भारत को इस युद्ध मे विजय मिली थी।

इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार, सुशील कुमार,सुशील कुमार, विनोद कुमार,और डॉक्टर मुकेश कुमार ,अमित कुमार, एवं सोनिया, कुसम,अंजू, रुचि, सरोज और सीमा आदि उपस्थित रहे।

258
11716 views