logo

हरियाणा मांगे हिसाब की चार्जशीट के 15 सवालों से तिलमिलाई भाजपा सरकार - दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत सोनीपत शहर विधान सभा क्षेत्र में सेक्टर 14 मार्केट से सुभाष चौक तक पदयात्रा की। इससे पहले अपने सम्बोधन में उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जब से हरियाणा मांगे हिसाब की चार्जशीट जारी हुई है, पूरी भाजपा सरकार तिलमिलाई हुई है। उनको जनता के सवालों का जवाब नहीं मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी सरकार के 11 काम गिनाने की बजाय कांग्रेस और हुड्डा से 11 सवाल पूछ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि उनके पास भी बताने को कुछ नहीं है। हरियाणा में बीजेपी सरकार घोषणावीर सरकार बन चुकी है। भाजपा कोरी बयानबाजी करने की बजाय अपने 10 साल के काम बताए और किये गए काम के आधार पर लोगों से वोट मांगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इनके काम चवन्नी के और घोषणाएं 10 रुपये की करते हैं। लोग इस बात को समझ चुके हैं और बेसब्री से कांग्रेस सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत डोर-टू-डोर जाकर लोगों से सुझाव ले रहे हैं और 15 अगस्त तक सारे सुझाव एकत्र करके इन्हें पार्टी में पहुंचाया जायेगा। इसके आधार पर हरियाणा में जनता का घोषणा पत्र तैयार होगा। उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान आंदोलन से जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। पदयात्रा में आम लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकलकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे हैं। सोनीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान सोनीपत सांसद पं. सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, फ्रन्टल संगठनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सोनीपत शहर के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

0
2978 views