logo

सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कृति ज्ञान महाभियान का शुभारंभ

गढ़वा/श्री बंशीधर नगर, दिनांक 18 जुलाई 2024 को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के वंदना सभा में संस्कृति ज्ञान महाभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गढ़वा जिला संचालक - काशी महतो, अध्यक्ष - जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष - राजकुमार प्रसाद, प्रधानाचार्य - रविकांत पाठक द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता, ॐ, मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया गया।
प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने महाभियान के बारे में कहा कि भारत की गौरव गाथा एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने और उनके हृदय में इसका गौरव स्थापित करने के लिए विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान निरंतर प्रयासरत है। प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा, प्रज्ञा श्रेणी में समाज के प्रबुद्ध वर्ग पूर्व छात्र समिति सदस्य पूर्व आचार्य भाग लेते हैं।
मुख्य अतिथि काशी महतो ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी संस्कृति की संवाहक बने और जो मूल्य का पतन आज दीर्घकालिक दासता के कारण दिखाई पड़ रहा है उसका समूल निराकरण करके संस्कृति का यह सर्वत्र विस्तारित संस्कृति ज्ञान से ही संभव है इस अभियान को सब मिलकर अधिक से अधिक प्रसारित करें।
मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र व वार्षिक उत्सव पत्रिका देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृति ज्ञान प्रमुख नंदलाल पांडे आचार्य नीरज कुमार सिंह, सुजीत कुमार दुबे, अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार पांडे, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, अंकित जैन, उमेश कुमार, रूपेश कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, सत्येंद्र प्रजापति, कौशलेंद्र झा,प्रसून कुमार, अशोक कुमार, कृष्ण मुरारी, दिनेश कुमार आचार्या नीति कुमारी, आरती श्रीवास्तव, प्रियंवदा, रेनू पाठक, नेहा कुमारी, सलोनी कुमारी उपस्थित थे।

105
9147 views