logo

आम आदमी परिवर्तन पार्टी ने विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्षों के साथ साथ राष्ट्रीय संगठनमंत्री को भी किया पदमुक्त,

नोएडा। आम आदमी परिवर्तन पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक नोएडा गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश मे अपने राष्ट्रीय कार्यालय मे सम्पन हुई, बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रिमो मनोज कुमार दहिया ने की, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक मे अहम फैसला लेते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की यह फैसला लोकसभा के खराब परिणामों को देखते हुए लिया गया है वही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदीप राणा को भी पद मुक्त कर दिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दहिया ने कहा कि जो गलती लोकसभा चुनावों मे हुई हैं अब वह गलती हम दिल्ली व हरियाणा मे होने जा रहे विधानसभा चुनावों मे नही कर सकते, इसी कारण से हमने यह सख्त कदम उठाने का फैसला लिया,
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मध्यनजर रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरियाणा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले बाबा ईश्वर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, बलराज सिंह चान्दीवाल को प्रदेश महासचिव हरियाणा, और देश मे महिलाशक्ति की मिसाल मानी जाने वाली सीमा राणा को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सैल नियुक्त कर दिया, श्री दहिया ने कहा कि हरियाणा मे हमारी पार्टी सभी 90 विधानसभा सिटों पर चुनाव लडेगी और आने वाले समय में बिना किसी समर्थन के पुर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाते हुए हरियाणा प्रेदश का चहुंमुखी विकास करेगी। इस बैठक मे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवानंद विमल, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सोनी राणा, राष्ट्रीय सचिव सरदार जगतार सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के फैसले की सहराना की,

64
22918 views