logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होम वोटिंग के लिए दोबारा रवाना हुई पोलिंग पार्टियां।

चमोली

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव क्षेत्र में 29 जून को होम वोटिंग के दौरान छूटे हुए 07 मतदाताओं की घर पर वोटिंग कराने के लिए शुक्रवार को सुबह 05 पोलिंग पार्टियों को गोपेश्वर आरओ कार्यालय से रवाना किया गया। रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि उप चुनाव में 85 साल से अधिक आयु के 114 वरिष्ठ नागरिक और 27 दिव्यांग मतदाताओं सहित कुल 141 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। इसके तहत 29 जून को 134 मतदाताओं ने घर पर वोटिंग की। जबकि ग्राम विनगढ़, बमोथ, नीती-गमशाली, गनियाला और गोपेश्वर में 07 मतदाता घर पर नही मिले थे। इन मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए 05 जुलाई को दोबारा से 05 पोलिंग पार्टियां उनके घर-घर भेजा गया है।

156
25509 views

Comment