logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्‍टर ने परियोजनाओें से विस्‍थापित एवं प्रभावित व्‍यक्तियों की सुनवाई के लिए निर्धारित कीं तिथियां


सीधी (सिंगरौली, मप्र)। कलेक्‍टर राजीव रंजन मीणा ने जिले में विभिन्न परियोजनाओं की स्‍थापना से विस्‍थापित एवं प्रभावित होने वाले व्‍यक्तियों की समस्‍याओं की सुनवाई एवं त्‍वरित निराकरण हेतु तिथियां निर्धारित की हैं। इन तिथियों पर विस्‍थापितों के समस्‍याओं का निराकरण किया जायेगा। सुनवाई सामुदायिक भवन बैढ़न बिलौजी में होगी।
 
श्री मीणा के अनुसार मे. रिलायन्‍स सासन पॉवर एवं कोल मुहेर अमलोरी परियोजना से विस्‍थापित व्‍यक्तियों की सुनवाई 8 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, एपीएमडीसी परियोजना के लिए 10 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, एनसीएल गोरबी परियोजना ब्‍लॉक बी के लिए 15 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, टीएचडीसी परियोजना के लिए 17 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, एनसीएल जयन्‍त परियोजना हेतु 22 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, एस्‍सार पॉवर बन्‍धौरा के लिए 29 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विस्थापितों की समस्याओं की सुनवाई होगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह एनसीएल दुधिचुऑ परियोजना के लिए 29 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, जेपी पावर परियोजना निगरी एवं कोल ब्‍लॉक अमिलिया मझौली के लिए 31 दिसम्‍बर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, हिन्‍डालको पॉवर परियोजना के लिए 5 जनवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, एनसीएल निगाही, एनसीएल अमलोरी, एनसीएल झिगुरदह परियोजना के लिए 7 जनवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा एनटीपीसी विन्‍ध्‍याचल परियोजना के लिए 12 जनवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विस्था​पितों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

कलेक्‍टर श्री मीना ने उपरोक्‍त निय‍त तिथियों में सामुदायिक भवन बैढ़न बिलौजी में निर्धारित समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है। अपर कलेक्‍टर सिंगरौली प्रभारी अधिकारी भू अर्जन एवं पुनर्वास समस्‍त उपखण्‍ड अधिकारी, समस्‍त क्षेत्रों के तहसीलदार, परियोजनाओं के प्रमुख अधिकारी, आयुक्‍त नगर निगम, सहित मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को भी सुनवाई के दौरान उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। 

 परियोजनाओं से विस्‍थापित प्रभावित व्‍यक्ति अपने परियोजना के निर्धारित तिथि के अनुसार निर्धारित स्‍थल पर पहुंचकर अपनी समस्‍याओं के निराकरण की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

144
14704 views

Comment