logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल

दुमका (झारखण्ड)। नोनीहाट भागलपुर मुख्य मार्ग पर नोनीहाट चौक के समीप एक पिकअप और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

  भागलपुर की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी संख्या WB-41E 3821 ने दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार पप्पू रजक और श्याम लाल महतो को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

 बाइक सवार पप्पू रजक, ग्राम- नोनीगांव, नोनीहाट के रहने वाले हैं। आनन-फानन में दोनों युवकों को निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए देवघर ले जाया गया। घटना की जानकारी जैसे ही हंसडीहा थाना मिले वे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पिकअप को जब्त कर लिया। पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

144
18017 views

Comment