logo

पुलिस ने 52 ग्राम हेरोइन समेत दो स्मगलरों को किया गिरफ्तार

लुधियाना (पंजाब)। कश्मीर नगर के नजदीक हेरोइन की तस्करी करते हुए दो नशा स्मगलरों को थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों मुलजिमों  से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए मुलजिमों की पहचान  राहुल वर्मा और जसप्रीत सिंह निवासी गुरु अर्जन देव नगर के रूप में हुई है। 

थाना इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि  पुलिस को सूचना मिली थी कि मुलजिम हेरोइन की तस्करी करने जा रहे हैं। तदुपरांत पुलिस ने कश्मीर नगर के नजदीक नाकाबंदी कर दोनों मुलजिमों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान राहुल से 34 ग्राम और जसप्रीत से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

सूत्रों के अनुसार दोनों मुलजिमों के लिंक नशे का गढ़  घोड़ा कॉलोनी में रहने वाले लोगों से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों मुलजिमों के खिलाफ एन डी पी एस ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया।

जांच अधिकारी एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि राहुल के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर तीन में नशा तस्करी का वर्ष 2019 में भी केस दर्ज हुआ था। जिसमें राहुल भगोड़ा हो चुका है, जबकि जसप्रीत सिंह के खिलाफ चोरी के 2 केस दर्ज हैं। जो 2 महीने की सजा भी भुगत चुका है। दोनों मुलजिम खुद भी नशे के आदी हैं।

144
14648 views