logo

जनपद चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने हेतु विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा

देहरादून। आदर्श चंपावत को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शारदा कॉरिडोर के निर्माण हेतु परामर्शदात्री संस्था मैकेंजी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद चंपावत में संचालित तथा निकट भविष्य में प्रस्तावित विभिन्न कार्य, योजनाओं, पर्यटन, स्वरोजगार, कृषि, औद्यानिकी, औद्योगिक विकास, स्वरोजगार के संसाधन, सड़क परिवहन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों से विभिन्न सुझाव लिए गए।
मैकेंजी से आए अंबर दुबे द्वारा जिले में पर्यटन विकास पर अधिक फोकस करते हुए इस क्षेत्र में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत में पर्यटन क्षेत्र में विकास कर अधिक से अधिक पर्यटकों को यहां तक ला सकते हैं। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है और उनकी आर्थिकी को बढ़ाया जा सकता है।
इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा चंपावत में पर्यटन विकास के क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यों की जानकारी के साथ ही पर्यटन स्थलों के बारे में मैकेंजी से आए अधिकारियों को अवगत कराया।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी नवनीत पांडे भी जुड़े। जिन्होंने आदर्श चंपावत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
मैकेंजी से आए दुबे ने कहा कि जनपद चंपावत प्राकृतिक रूप से अत्यधिक खूबसूरत जिला है। यहां पर्यटन की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने एबाटमाउंट, कोलीढेक, श्यामलताल, मायावती आश्रम जाकर स्थलीय निरीक्षण कर इन स्थलों की काफी प्रशंसा करते हुए इन क्षेत्रों को और अधिक विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों में हेली सेवा हेतु हेलीपैडों का निर्माण तथा परिवहन व्यवस्था हेतु बेहतर सड़क मार्ग व रोपवे का निर्माण प्रस्तावित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांवों तथा तोक में सड़क सुविधा नहीं है वहां मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क पहुंचाने हेतु योजना तैयार की जा रही है। अभी 110 सड़कों में प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आदर्श चंपावत को लेकर अपने सुझाव देने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जनपद को आदर्श जिला बनने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कार्य प्लानिंग के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जनपद धार्मिक, पर्यटन आदि क्षेत्रों में विशेष स्थान रखता है और हमें इन क्षेत्रों में भी कई कार्य करने होंगे, जिससे यहा पर्यटकों की संख्या में भी और अधिक इजाफा होगा। इसलिए हमें सभी क्षेत्रों में कार्य करना होगा।
बैठक में जनपद चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने हेतु विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिले में दुग्ध उत्पादन, रेशम विकास, मत्स्य पालन के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों तथा भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आजीविका के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों तथा भविष्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं पर विस्तृत विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मैकेंजी संस्था से अगम सचदेवा, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल युनुस, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी आदि मौजूद रहे।

4
109 views