logo

छत्तीसगढ़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत - विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है : कौशिक

छत्तीसगढ़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत - विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन विधानसभा बिल्हा क्षेत्र के पांचो मंडलों में चुनावी रैली निकलकर किया जनसम्पर्क।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन विधानसभा बिल्हा क्षेत्र के पांचो मंडलो मे चुनावी रैली निकलकर जनसम्पर्क किया। इस मौके विधानसभा बिल्हा के सिरगिट्टी मंडल, से प्रारम्भ करके बोदरी, मंडल बिल्हा मंडल, सरगाँव मंडल, पथरिया मंडल में समापन किया गया। इस मौके पर पहले और दूसरे चरण के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मतदान के तीसरे और अंतिम चरण में कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाएंगे और दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चाँपा और कोरबा में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। श्री कौशिक ने कहा कि कि 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा के पक्ष में भारी मतदान हुआ है। मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में “मोदी सरकार“ को लेकर फिर एक बार केन्द्र में सत्ता में लाने के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखा गया है और हमें विश्वास है कि भाजपा इन तीनों सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होने जा रही है। केन्द्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जनता की सहूलियतों एवं उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। मोदी सरकार की योजनाओं का विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। यही कारण है कि हमारी माताओं बहनों ने मोदी जी को फिर एक बार सत्ता सौंपने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान में भाग लिया है।

श्री कौशिक ने कहा किकहा कि प्रदेश एवं देश में डबल इंजन की भाजपा सरकार के कारण हुए अभूतपूर्व विकास को जनता ने ‘कमल छाप’ पर बटन दबाकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। इसके साथ ही देश में भाजपा “अबकी बार 400 पार“ के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है, और कांग्रेस नीत विपक्ष अपने बुने मकड़जाल में उलझकर रह गया है। उन्होंने कहा कि कहा कि काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद लोकसभा सीटों में भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पूरा छत्तीसगढ़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत - विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है। छत्तीसगढ़ की जनता एक ओर नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्ति चाहती है, वहीं दूसरी तरफ वह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे महतारी बहने भी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

5
515 views