logo

ऑटो चालकों की मनमानी के चलते लोगों की जिन्दगी को पैदा हो रहा खतरा नाबलिकों के हाथ में ऑटो स्टेरिंग

शहपुरा नगर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवास्था

शहपुरा - नगर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवास्था के सुधार को लेकर आये दिन होने वाली सरकारी बैठकों में मुद्दा उठने से नहीं चूकता है और अधिकारियों द्वारा नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार का पूरा भरोसा दिलया जाता है। मगर सुधार होते हुये दिखाई कभी नही देखा गया है। कुछ इसी प्रकार की सच्चाई इस समय भी देखने मिल रही है। क्योंकि नगर की यातायात व्यवस्था की सच्चााई आज भी जहां की तहां बनी हुई दिखाई दे रही है, जिसमें प्रमुख रूप से देखा जावे तो नगर के प्रमुख स्थल बस स्टैंड के समीप गौर किया जावे तो यहां पर यदि आटों चालकों की मनमानी इस प्रकार से हावी है कि जिसके चलते स्थिति इस प्रकार से बनी हुई है कि नगर के चारो तरफ से गांवों की ओर से आने वाले आटों चालकों की मनमानी देखने को मिलता है, ऑटो में लटकते हुए सावरिया देखी जा सकती है जिस प्रकार से मुख्य सड़क पर कब्जा रहता है कि आम वाहन चालकों की बात तो दूर पैदल तक लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बताया जाता है कि अनेक आटों चालक मैन रोड से मुख्य नगर की ओर आने वाले मार्ग पर लगी हुई दुकानों के सामने अपने आटों इस प्रकार से काफी समय तक खड़े करे रहते है जिसके चलते संपूर्ण सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है,इस स्थिति में दो पाहिया वाहनों या फिर पैदल जाने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होते हुए देखा जाता है, स्थिति खराब उस समय और अधिक हो जाती है दो पाहिया या चार पाहिया वाहन से लेकर जा रहे होते है उस समय मुख्य सड़क पर घंटों तक खड़े रहने वाले इन आटों के चलते आम लोगों के वाहनों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस प्रकार से आटों चालकों की मनमानी को लेकर न तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी ध्यान दे रहे है और न ही अन्य अधिकारी जिसके चलते आम लोगों को प्रतिदिन परेशान होते हुए देखा जा रहा है। जबकि गौर करने वाले बात तो यह है कि सुबह व शाम के अनेक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस मार्ग से निकलना होता है, इसके बाद भी इस प्रकार से आटों चालकों द्वारा की जा रही मनमानी
उनके नजर में न आना पुलिस की उदासीन कार्य प्रणाली को उजागर करते हुए दिखाई दे रहा है? कुछ इसी प्रकार का हाल नगर के उमरिया मार्ग, डिंडोरी मार्ग में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है जिसके कारण यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद की स्थिति में पहुंचने से नही चूक पा रहा है। मगर इसके बाद भी इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नही दिये जाने के कारण लग रहा है कि शायद इस इस नगर का भगवान ही मालिक है...?

258
10290 views