logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिक शराब पीने से ग्रामीण की मौत

नोनीहाट(दुमका, झारखण्ड)। नोनीहाट के कुरकुटिया गांव में एक व्यक्ति की मौत सोमवार सुबह करीब पांच बजे हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जीतन राय (30) अपने पत्नी के साथ ससुराल आमगाछी से सिलांदा(जामा ) अपने घर जा रहा था। कुरकुटिया में जीतन राय शराब पीने लगे। इस पर उसकी पत्नी पति जीतन राय को छोड़कर अपने मायके आमगाछी लौट आई।

 जीतन राय शराब पीकर नशे में धुत हो गए और वही झाड़ी के पास सो गए। सुबह जब गांव के ग्रामीणों के द्वारा उसे उठाया गया, तब तक वह मर चुका था। ग्रामीणों ने हंसडीहा थाना को सूचित किया गया। घटना की सूचना पाते ही हंसडीहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी ली एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

144
14677 views

Comment