logo

सम्मलेन में मुख्यआतिथि डॉ0 करन सिंह नें सम्बोधित करते हुए कहाँ बूथ के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं से संवाद कर लोगो को मददान हेतु जागरूक करें साथ हीं वहीं नीरज त्रिपाठी नें जनता से कहाँ साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करने आया हूं,आप सभी के लिए हमेशा दरवाजे खुलें रहेंगे

बूथ के कार्यकर्ता अपने-अपने पन्ने के मतदाताओं से प्रतिदिन सम्पर्क और संवाद स्थापित करेंगे जो हमारे विचारधारा से नहीं होंगे, वह भी हमें बोट देंगे -डाँ.करन सिंह

सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने बूथ सम्मेलन को संबोधित कर कमल खिलाने की अपील किया

सांसद, महापौर, विधायक, ब्लाक प्रमुख, जिलाध्यक्ष,लोकसभा व जिला पदाधिकारियों ने बारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित किया

बारा विधानसभा व करछना विधानसभा में आयोजित हुई बूथ अध्यक्ष सम्मेलन


05 मई 2024 प्रयागराज। हमारे शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, वीएलओ-2 और पन्ना प्रमुखों की मेहनत ही घर-घर कमल खिलाने का कार्य करते है। 2024 में भी यही समितियां कमल खिलाकर नीरज त्रिपाठी को एतिहासिक मतों से जिताकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे। बूथ के कार्यकर्ता पन्ना समिति के सदस्य अगर प्रतिदिन अपने पन्ने के मतदाताओं से सम्पर्क और संवाद स्थापित करेंगे तो जो हमारे विचारधारा के व्यक्ति नहीं भी होंगे, वह भी हमें बोट देने का कार्य करेंगे। एक पन्ना मे एक प्रमुख और पांच सदस्य मिलकर क्या हम पन्नें के सभी मतदाताओं के सुख-दुख की चिंता करके इनको नही जोड़ सकते? अगर हमने ऐसा किया तो यह बारा की धरती है हम एतिहासिक मतों से पूरे लोकसभा मे सबसे ज्यादा मत नीरज त्रिपाठी को दिलाकर दिल्ली भेजने का कार्य करेंगे उक्त बातें विधानसभा बारा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक करन सिंह पटेल ने रविवार को ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं और बताया की हमारे पास मोदी सरकार और योगी सरकार अनगिनत उपलब्धियां है। नीति नियति निर्णय लेने वाली भाजपा सरकार है। हम सब आपके मेहनत से पुनः जीत दर्ज करेंगे इसमें तनिक संदेह नहीं है। सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा जो आप कार्यकर्ताओं ने महीनों से मेहनत किया है उससे परिणाम लेने के लिए शेष बचे दिनों में और अधिक परिश्रम करके 25 मई को कमल खिलाने का कार्य करना है। इलाहाबाद लोकसभा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे बहुत सोच-समझकर आप कार्यकर्ताओं के बल पर लिया हूं। और आप कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करने आया हूं,आपके लिए नीरज त्रिपाठी के दरवाज़े सदैव खुलें रहेंगे। मै स्वर्गीय पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी की विरासत को स्वच्छ राजनीति के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा अब आप सभी को नीरज त्रिपाठी बनकर प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का कार्य करना होगा। विधायक बारा डाँ. वाचस्पति ने कहा यहां के कार्यकर्ताओं में इतनी उर्जा है कि मुझे 14 दिन में विधायक बनाया अब आपको सांसद बनाने का कार्य भी करेंगे। लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल व मेयर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरकर सरकार की तमाम योजनाओं को स्मरण कराया। लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने सभी का वृत्त लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने करते हुए मुख्य अतिथि को विश्वास जताया कि नीरज त्रिपाठी को हमारे भाजपा के कार्यकर्ता चार लाख मतों से विजई बनाकर लोकसभा भेजने का कार्य करेंगे।
संचालन विधानसभा बारा प्रभारी हीरालाल भोला तिवारी व विधानसभा संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर मुख्य अतिथि, प्रत्याशी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह,लोकसभा विस्तारक प्रिंस गुप्ता, लोकसभा सह संयोजक बब्बू राम द्धिवेदी, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह पटेल,जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल, कमलेश त्रिपाठी, शिवराम सिंह परिहार,ब्लाक प्रमुख शंकरगढ़ निर्मला देवी,ब्लाक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्र, जसरा अजीत प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा राजमणि पासवान, पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष जगत शुक्ला, शिवप्रसाद केसरवानी,शंकर लाल पाण्डेय,अमन मिश्र,बृजेश पांडेय,वेदेश दत्त पाण्डेय,राजू सिंह पटेल,बंदना सिंह, कुलदीप सिंह पटेल, धर्मराज पाल आदि ने भी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन में अनिल मिश्र, उमेश शुक्ला, बबलू, प्रवीण,अशोक, मिथिलेश आदि के साथ बूथ अध्यक्ष,वीएलओ, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, विधानसभा के जिला, क्षेत्र, प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसके बाद करछना में भी बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें करछना विधानसभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

14
807 views