logo

भालकी ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण मोदी का देहांत

दुमका (झारखण्ड)। जरमुंडी प्रखण्ड की भालकी ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण मोदी का गुरुवार की सुबह दो बजकर 50 मिनट पर प्रदेश की राजधानी पटना में देहान्त हो गया। वे करीब आठ दिन से बीमार चल रहे थे।

अरुण मोदी के परिजनों द्वारा उनके शव को पैतृक गांव कैरो लाया गया। 2010 से 2015 तक अरुण मोदी मुखिया के रूप में रहे। उसके बाद उनकी पत्नी राजमणि देवी वर्तमान में मुखिया हैं। 

यह दु:खद खबर सुनकर जरमुंडी BDO-फुलेश्वर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल,  सामाजिक कार्यकर्ता जीवन मंडल, वार्ड सदस्य नीरज भंडारी,  सुमन सिंह,  बलदेव तत्व, ग्राम प्रधान बिहारी लाल धुर्वे ने उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधाया। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

144
14675 views