logo

उपमुख्यमंत्री व पार्टी के पदाधिकारीगण,साथ हीं भारी जनसंख्या में कार्यकर्त्ताओं अपने क्षेत्रीय समर्थको के साथ इलाहाबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी 1 मई को करेंगे नामांकन

चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क से कचहरी तक भारी जनसंख्या में कार्यकर्ताओं का जाऐगा जूलूस

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज इलाहाबाद 52 लोकसभा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी अपना नामांकन 01 मई 2024 को करेंगे। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सभी कार्यकर्ता भारी से भारी विशाल जनसंख्या में 01 मई 2024 को प्रातः 10ः00 बजे चन्द्र शेखर आजाद पार्क के सामने एकत्रित होंगे उसके बाद जुलूस कचहरी के लिए प्रस्थान करेगा। वहीं इस अवसर पर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, जिला प्रभारी व काशी क्षेत्र महामंत्री शुशील त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल,लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति, जिलाध्यक्ष महानगर राजेन्द्र मिश्र, सभी विधायकगण , व पूर्व विधायकगण ,जनप्रतिनिधी एवं संगठन के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

16
1022 views