logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटा मास्क और फल

जयपुर (राजस्थान)। राज्यसभा सांसद डॉ.किरोडी लाल मीणा के 69वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी बस्सी के कार्यकर्ताओं ने 1100 मास्क एवं फल वितरण किया।

आज बस्सी मुख्य बस स्टैंड पर अखिल आदिवासी मीणा महासभा के जयपुर ग्रामीण महामंत्री हेमन्त मीना व राकेश मानतवाल के नेतृत्व में दुकानदारों, ठेले-थड़ी वालों, राहगीरों को 1100 मास्क बांटकर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताये।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बस्सी में मरीजों व परिजनों के सेव व केले बांटकर डॉ. साहब के शुभ स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. कन्हैयालाल मीणा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामजीलाल ठाकुरिया, मंडी अध्यक्ष सूरज कालवानिया, बस्सी नगर मण्डल अध्यक्ष रामजीलाल पोटल्या, पुरषोत्तम तम्बोली, महामंत्री भवानी सिंह, रामफूल मीना, पूर्व पार्षद जगदीश सैनी, विधि मंत्री मनीष शर्मा, जीतू जाट, कृष्ण मीना, प्रहलाद चारणवास, विश्वजीत भारद्धाज, शिवचरण गुर्जर, रमेश भावपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बस्सी प्रभारी डॉ. जेपी मेवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





148
14679 views

Comment