logo

अन्धाधुंध प्रकृति दोहन के कारण ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व विनाश की ओर, सभी को पर्यावरण बचाने के लिए करने होंगे प्रयास - डॉ. सुधीर गिरि

मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में ’’विश्व पृथ्वी दिवस’’ पर ‘‘वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण/ संवर्धन पर जागरूकता रैली‘‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने उपस्थित स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाते हुए प्रकृति के अन्धाधुंध दोहन पर विराम लगाने की बात कही।

’’विश्व पृथ्वी दिवस’’ पर राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के मुख्य परिसर में आयोजित ’’वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं प्रकृति संरक्षण जागरूकता रैली’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार डॉ. वी.पी.एस. अरोड़ा, कुलपति डॉ. ए.के. शुक्ला आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं प्रकृति के अवैध एवं अंधाधुन्ध दोहन से पूरा विश्व आज ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है, आज अप्रैल माह में ही औसत तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री के बीच है। यही हालात रहे तो पूरा विश्व विनाश की ओर है। हमे समय रहते अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण के लिए लगातार काम करना होगा।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि समय रहते वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया, तो सभी को इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। इसलिए सिर्फ वृक्षारोपण नहीं बल्कि इसके आजीवन संरक्षण एवं संवर्धन की भी शपथ लें।

इस अवसर पर सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. पीयूष पाण्डे, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. एना ऐरिक ब्राउन, डॉ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गोसाई, डॉ. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डॉ. रामनिवास शर्मा, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. दिनेश कुमार गौतम, डॉ. अनिल कुमार जैसवाल, डॉ. विश्वनाथ झा, डॉ. एल.एस. रावत, डॉ. मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, विकास भाटिया, अरूण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

5
537 views