logo

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उलगुलान न्याय महारैली होने वाली तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उलगुलान न्याय महारैली होने वाली तैयारियों का लिया जायजा

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री माननीय श्री चम्पाई सोरेन ने कल होने वाली "उलगुलान न्याय महारैली" से पहले प्रभात तारा मैदान (रांची) जाकर, तैयारियों का जायजा लिया।

विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग एवं इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत हजारों करोड़ की संगठित लूट ने भाजपा के चेहरे से शराफत का नकाब उतार फेंका है।

केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ देश भर के नेताओं का यह महाजुटान भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा।

इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त बाबू की गिरफ्तारी के खिलाफ चल रही झामुमो की "न्याय यात्रा" का भी कल समापन होगा, जिसके बाद हम अपनी लड़ाई को जनता की अदालत में लेकर जायेंगे।

इस दौरान झारखंड मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री बसंत सोरेन एवं झामुमो महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के कई साथी मौजूद थे।

2
394 views