logo

छात्राओं-महिलाओं को किय़ा जागरूक


- आश्रम पद्वति बालिका विद्यालय में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम

बलरामपुर।
मिशन शक्ति के अन्तर्गत बलरामपुर के आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सेखुईकला में बालिका जागरूकता, महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने महिलाओं को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित, विधवा पेंशन, कन्या, सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, घरेलू हिंसा से संबन्धित महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के अन्तर्गत घरेलू हिंसा से संबन्धित मामले कार्यालय में पीड़ित द्वारा प्रार्थनापत्र देने के बाद देखे जाते हैं तथा दोनों पक्षों के उपस्थिति में सुलह-समझौता की कार्यवाही की जाती है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने समाज कल्याण विभाग से संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धा पेंशन योजना के बारें में विस्तृत जानकारी दी। महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा ने महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह, महिला कानून, दहेज उत्पीड़न से संबन्धित जानकारी दी।

छात्राओं, महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाते हुये जिला समन्वयक राधिका मिश्रा द्वारा महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, 181, 102, 108, 112, 1098 तथा राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का अत्यधिक प्रचार-प्रसार हो, जिससे योजना से वंचित महिलाएं योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, जिला समन्वयक राधिका मिश्रा, वार्डेन आश्रम पद्वति बालिका विद्यालय सेखुईकला डॉ. आशा मिश्रा, शिक्षिका अर्चना, नीतू, सोनम, सुखदेव के अलावा छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रहीं।



144
14675 views