logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माफिया मुख़्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, यूपी के कई जिलों में पुलिस अलर्ट, गाजीपुर, मऊ और बांदा में धारा 144 लागू

माफिया मुख़्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, यूपी के कई जिलों में पुलिस अलर्ट, गाजीपुर, मऊ और बांदा में धारा 144 लागू

वाराणसी। माफिया मुख़्तार अंसारी को हार्ट अटैक आने पर बांदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। इससे पहले माफिया को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
बांदा जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी गुरुवार को अचानक से बेहोश होकर गिर गया था। मंगलवार की अपेक्षा गुरुवार को मुख़्तार की हालत ज्यादा ख़राब थी। उसे 14 घंटे ICU में रखकर ईलाज किया गया। गौरतलब है कि मुख़्तार अंसारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि यूज़ जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर के सामने भी उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। उसे उल्टी हुई और पुराने डॉक्टर को बुलाया गया। इसके बाद सिचुएशन कण्ट्रोल न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मुख़्तार की हालत नाजुक बनी हुई है, डॉक्टरों की टीम मुख़्तार अंसारी के ईलाज में लगाई गई थी।

मुख़्तार अंसारी के मौत के बाद यूपी के कई जिलों में अलर्ट बढ़ा दी गई है। शासन के ओर से गाजीपुर, मऊ और बांदा में धारा 144 लागू कर दिया गया है। यहां पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है।







रात को 2:30बजे बाँदा अस्पताल पर पहुचेगा मुख्तार का परिवार

रात में परिवार के सामने ही वीडियोग्राफी करा के होगा

उसके बाद शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा।

शव को ले जाने का रूट प्लान तैयार
काफिले में शामिल रहेगी 26 गाड़ियां

149
9590 views

Comment