logo

लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सफल बनायेंगे कार्यकर्ता - पवन मिश्र

*लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाएंगे कार्यकर्ता-पवन मिश्र*
दीवारिया, पथरदेवा -भाजपा द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सफल बनाने के लिये भाजपा पथरदेवा मण्डल की बैठक भेलीपट्टी में सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष/ अभियान संयोजक पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाया जा रहा लाभार्थी सम्पर्क अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है, इसके अंतर्गत सभी पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख अपने- अपने बूथ पर प्रवास कर लाभार्थियों से सम्पर्क करें और उसका सम्पूर्ण विवरण सरल एप पर अपलोड करें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान को हर बूथ पर सफल बनाने के लिये सभी को मनोयोग से अभियान से जुड़ना होगा।
इस अवसर पर दयाशंकर शास्त्री, युगल किशोर तिवारी, जीपु शाही, मुकेश राय, रणधीर सिंह, अरविंद तिवारी, कमलेश सिंह, बृजेश शुक्ला, नवनीत मद्देशिया उपस्थित रहे।

9
665 views