logo

धार्मिक आयोजनों के साथ। पुष्प एवं गुलाल के रंगों से खंडार कस्बा हुआ रंगारंग। होली के महापावन पर्व के अवसर पर खंडार कस

धार्मिक आयोजनों के साथ। पुष्प एवं गुलाल के रंगों से खंडार कस्बा हुआ रंगारंग।

होली के महापावन पर्व के अवसर पर खंडार कस्बे में जगह-जगह पर धार्मिक आयोजनों के साथ में गुलाल के रंगों से रंगारंग होलीका महापावन पर्व मनाया गया है। 24 मार्च 2024 को सुबह प्रातः ब्रह्म मुहूर्त से ही होलीका महापावन पर्व का शुभारंभ हुआ। खंडार कस्बे के स्थानीय ग्रामीणों ने घर मंदिर परिसर से लेकर मंदिर परिसर से प्राइवेट संस्थान आदि जगहों पर धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया है। घर मंदिर परिसरों में विधिवक्त ईश्वर की पूजा आराधना की गई है। इसी प्रकार से मंदिर परिसरों में भक्ति संगीत की ध्वनियों पर संकीर्तनों का आयोजन किया गया है। कई प्राइवेट शिक्षण संस्थान परिसरों में भगवान कृष्ण राधा रानी की भव्य पुष्प झांकियां सजाई गई है। इसी प्रकार से कई जगहों पर छोटे छोटे बालकों के द्वारा भगवान श्री कृष्णा एवं राधा रानी के मुखारविंदु के साथ में भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की लीलाओं की भव्य झांकियों का भी आयोजन किया गया है। इस प्रकार से धार्मिक आयोजनों के साथ में पुष्प एवं गुलाल के रंगों की वर्षा करते हुए। बड़े भाईचारे के साथ में जगह-जगह पर ग्रामीणों को होली के महापावन पर्व का आनंद लेते हुए। देखा गया है। रात्रि में 11 बजकर 15 मिनट पर वेदोक्त सिद्धांतों के अनुसार वेदोक्त मत्रों की ध्वनियों के साथ में विधिवत पूजा आराधना करते हुए। होलिका दहन किया गया है। इस प्रकार से खंडार कस्बे में बड़ी धूमधाम से धार्मिक आयोजनों के साथ में पुष्प एवं गुलाल के रंगों की वर्षा करते हुए। इस वर्ष का होलीका महापावन पर्व बड़े हर्स उल्लास के साथ में एवं भाईचारे के साथ में बड़े धूमधाम से मनाया गया है। होलीका पावन महापर्व के द्वितीय दिवस 25 मार्च 2024 को धुलंडी के अवसर पर भी खंडार कस्बे में जगह-जगह पर धार्मिक आयोजनों के साथ में पुष्प एवं गुलाल के रंगों की बारिश के साथ में बड़े सुनहरे रंग बिखरे हैं। जिससे पूरा खंडार कस्बा रंगारंग हो गया। इस प्रकार से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खंडार कस्बे के ग्रामीणों द्वारा होलीका महापावन पर्व को खुशियों के रंगों के साथ में मनाया गया है।

1
605 views