logo

देवी सिंह और अमित पटेरिया बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष|

--- मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान।
---सेवा- संरक्षण- न्याय।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर जनपद निवासी देवी सिंह तथा ललितपुर के निवासी अमित पटेरिया को राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी देवी सिंह और अमित पटेरिया उत्तर प्रदेश के एक ख्यातिलब्ध समाजसेवी हैं जिनके संगठन में जुड़ने से मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान को गति मिलेगी तथा सेवा- संरक्षण- न्याय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अधिकतम जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सकेगी।

16
2047 views