logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ए. पी.गर्ग. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद उत्सव का शुभारंभ।

खरखौदा/सोनीपत - सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा के ए .पी .गर्ग .पब्लिक स्कूल सांपला रोड सप्ताहंत दिवसीय खेल का शुभारंभ किया गया।
स्कूल निर्देशक मोहनलाल गुप्ता ने मशाल प्रजवल्लित की। वही स्पोर्ट्स कैप्टन सिल्की ने मशाल लेकर खेल मैदान का चक्कर लगाया और मशाल को निश्चित स्थान पर स्थापित किया।

खेल उत्सव शुभारंभ पर सभी छात्र छात्राओं ने स्पोर्ट्स धवज को सलामी देते हुए शपथ ग्रहण की उसके बाद चारों हाउस के कैप्टन ने फ्लैग मार्च सैल्यूट दिया। चारों हाउस की बात करें तो सत्यम हाउस के कैप्टन सौरभ व ओजस, शिवम हाउस के कैप्टन यशपाल व शीतल, सुंदरम हाउस के कैप्टन कुणाल व सिल्की एवं शुभम हाउस के कैप्टन संभव व दिशा ने अपने-अपने हाउस का नेतृत्व किया।

खेल महोत्सव के प्रथम दिन पहली व दूसरी कक्षा के सभी छात्रों ने एरोबिक परफॉर्मेंस में फ्रिल्ड रिंग शो में भाग लिया व प्री प्राइमरी कक्षा की छात्राओं ने फ्लावर ड्रिल में पार्टिसिपेट किया।

इस अवसर पर निर्देशक मोहनलाल गुप्ता ने छात्रों को जीवन में खेलों का महत्व समझाते हुए बताया कि हार जीत की परवाह न करते हुए खेल भावना से खेलने का आग्रह किया।

2730
57145 views

Comment