
गया से थाई एयरलाइंस का नियमित उड़ान शुरू, थाईलैंड से विदेशी यात्रियों को लेकर गया पहुंचा विमान।
बोधगया।
गया से थाईलैंड के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई है। थाईलैंड से एक विमान विदेशी बौद्ध यात्रियों को लेकर गया एयरपोर्ट पहुंची। गया एयरपोर्ट के रनवे पर विदेशी विमानों की लैंडिंग होते ही एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने वाटर कैनन सैल्यूट दिया। एयरपोर्ट पर विमानपत्तन के अधिकारी व थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं ने विधिवत उद्घाटन किया। गया से नियमित इंटरनेशनल विमानों की उड़ान शुरू होते ही बोधगया की फिजा बदलना शुरू हो गया है।गया हवाई अड्डा से थाईलैंड, म्यांमार, भूटान के विमानों की उड़ान जारी है। इनदिनों महाबोधि मंदिर विदेशी पर्यटकों से गुलजार है। सुबह से लेकर शाम तक बुद्ध बुद्धम् शरणम् गच्छामि' की मंत्र की गूंज से बोधगया का माहौल बुद्धमय है। थाईलैंड, वियतनाम, कम्बोडिया, लाओस के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बोधगया पहुंचने के बाद पहले विदेशी सैलानी महाबोधि मंदिर पहुंचकर हाथ जोड़कर भगवान बुद्ध को अभिवादन कर रहे हैं। अपने श्रद्धालुओं को देख भगवान बुद्ध भी मुस्कुरा रहे हैं। महाबोधि मंदिर में कई देशों का विशेष पूजा प्रायोजित है। इसको लेकर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद की जा रही है। लंबे दिनों बाद बोधगया में विदेशी पर्यटकों को देखकर यहां के पर्यटन व्यवसायी खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें पूरा उम्मीद है कि इस पर्यटन सीजन में आर्थिक तंगी के दौर से उबरने में बड़ी राहत मिलेगी। बतादें कि राज्य में बोधगया, राजगीर, नालंदा और वैशाली पर्यटन स्थलों पर पर्यटन उद्योग काफी हद तक विदेशी पर्यटकों पर निर्भर है, कोरोना के चलते यहां व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था क्योंकि यहां विदेशी पर्यटकों का आगमन शून्य हो गया था। इस साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आने की उम्मीद है। इन पर्यटक स्थलों में विभिन्न बौद्ध मठों में अध्ययन को पसंद करने वाले कई पर्यटक लंबे समय तक रुकते हैं। विदेशी पर्यटक पर्यटन उद्योग के लिए आय का एक प्रमुख स्रोत है।