logo

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रहे तैयार : मनोज दहिया

नज़फगढ़ 29 नवम्बर । आम आदमी परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया दिल्ली मे नजबगढ़ मे कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करने के लिए पधारे, श्री दहिया ने कार्यकर्ताओं को देश मे आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से ही तैयार रहने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की हमारी पार्टी का मुख्य लक्ष्य आम आदमी को खास आदमी बनाना है हम देश मे धन जोर, राजनीति जोर के दम पर नही हम देश मे जन जोर के दम पर आएगे और आने वाली सरकार आम आदमी परिवर्तन पार्टी की बना कर देश में एकता और भाईचारे की सरकार बनाते हुए देश का चहुंमुखी विकास करेंगे,हमारा लक्ष्य आम आदमी को राजनीति मे ला कर जनता की हर समस्या का समाधान करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं को राजनीति मे आ कर देश मे परिवर्तन लाने का आह्वावान किया। श्री दहिया जी के साथ प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवानंद विमल, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा दहिया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदीप राणा, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली सत्यदेव जैन ,प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान नाजिया मंजु अंसारी, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, सुरेस कुमार, अनिल राठी, जगदीश सम्भरवाल, जोगेन्द मिस्त्री,अखिलेश यादव फरिदाबाद, राजकिशोर बिहार व अन्य गणमान्य पदाधिकारि मौजुद रहे ।

91
6909 views