भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र बस्सी के द्वारा चुनाव को लेकर मीटिंग का किया आयोजन
बांसखोह। कस्बे में शिव गार्डन में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बस्सी के द्वारा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गेंदीलाल मीणा व पूर्वी मंडल के बूथ प्रबंधन के लिए मंडल के सभी पदाधिकारी गण सभी मोर्चा अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख पेज प्रमुख व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे ।इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम जम्मू कश्मीर के निर्मल सिंह व केंद्रीय मंत्री दिनेश दुबे हरियाणा सोनीपत डॉक्टर सागर पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैयालाल मीणा व भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर बाहर से आए हुए जम्मू कश्मीर के निर्मल सिंह जी केंद्रीय मंत्री दिनेश जी दुबे हरियाणा सोनीपत के एमएलए डॉक्टर सागर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बस्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चंद्र मोहन मीणा की जीत को लेकर सभी को जागरूक किया और कहा कि प्रत्येक घर-घर से हर व्यक्ति को 25 नवंबर को कमल के फूल पर बटन दबाना है और सभी को जो कांग्रेस सरकार द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति की गई आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार अत्याचार लूट डकैती रीट पेपर लीक प्रकरण कई तरह की घटनाएं हुई है उन सभी की भी लोगों और आने वाले 25 नवंबर को अधिक से अधिक भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी चंद्र मोहन मीणा को कमल के निशान पर बटन दबाने के लिए लोगों को जागरूक करें इस मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गेंदीलाल मीणा महामंत्री धर्मसिंह भाजपा विधानसभा संयोजक विष्णु पंचोली विनोद प्रजापत कानेटी आईटी कॉल प्रमुख विधानसभा बस्सी किसान मोर्चा के कमल सिंह गुर्जर व काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी चंद्र मोहन मीणा की विशाल मोटरसाईकिल रैली बस्सी प्रधान कार्यालय से सुबह 10:00 बजे मोटरसाइकिल रैली रवाना होगी इस दौरान मोटरसाइकिल रैली का रोड शो निकाला जाएगा जो की बस्सी क्षेत्र के सभी गांवो मे जाएगी यह रैली वापस बस्सी प्रधान कार्यालय पर पहुंचेगी।