
अल नीनो से गन्ने की फसल प्रभावित होने से दुनिया भर में चीनी की कीमतें में तेजी
अल नीनो से गन्ने की फसल प्रभावित होने से दुनिया भर में चीनी की कीमतें में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दो महीनों में चीनी के दाम 55 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। दुनिया भर में चीनी के भाव 2011 के बाद से सबसे ऊंचे स्तर पर है। दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े निर्यातक देश भारत और थाईलैंड में असामान्य रूप से शुष्क मौसम के कारण गन्ने की फसल को नुकसान होने से चीनी की विश्व भर में आपूर्ति कम हुई है।
प्राकृतिक रूप से हो रही जलवायुमें परिवर्तन के कारण शुष्क मौसम और अल नीनो की समस्या आ रही है, यूक्रेन में युद्ध और कमजोर मुद्राओं के कारण खाद्य पदार्थों में असुरक्षा की भावना जन्म ले रही है। अमीर देश ऊंची लागत में चीजें खरीद सकते हैं, लेकिन गरीब देशों में लोगों को खाने-पीने की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।अमेरिकी कृषि विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में थाईलैंड में चीनी का उत्पादन में 15 प्रतिशत घट सकता है।
कृषि डेटा और विश्लेषण फर्म ग्रो इंटेलिजेंस की वरिष्ठ शोध विश्लेषक केली गौगरी ने कहा कि ब्राजील में गन्ने की उपज पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है, लेकिन चीनी की वैश्विक आपूर्ति मार्च तक राहत नहीं मिल पाएगी।