logo

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष का चुनाव कब हुआ हमारे संज्ञान में नही

देवारिया, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष को लेकर जिला उपाध्यक्ष ऐस के पाठक ने कहा कब हुआ है गठन कहाँ हुआ है गठन मेरे संज्ञान में नही है। हाल ही में ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष का गठन ग्राम बिंदवलिया में हुआ जिसमें महेश्वर मिश्रा को जिला अध्यक्ष चुना गया। एक वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष ऐस के पाठक ने कहा कि चुनाव ऐसे थोड़े ही होता है। सोलह ब्लॉकों के अध्यक्ष को सूचित करते ग्राम प्रधानों को भी बताया जाता जिसके बाद जिले पर इसका गठन होता।वही बरहज ब्लॉक के ग्राम प्रधान गामा यादव ने कहा कि हमे
भी इसकी जानकारी नही है।और सोनुघाट ग्राम प्रधान अमरेंद्र ने कहा कि हमको भी इसकी जानकारी नही है ।
ये गठन कब हुआ कैसे हुआ कही कोई सूचना नहीं दी गई। इस तरह से तरह से गठन होता रहा तो । संगठन का
कोई महत्व नही रह जायेगा। जब भी इस तरह के गठन का कार्य हो सभी ब्लॉकों में सूचित किया जाए।

56
7715 views