logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश हित के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर लोग थाम रहे हैं भाजपा का हाथ

भाजपा ने केंद्रीय हल्का व दक्षिणी हल्के में आम आदमी पार्टी को दिया बडा़ झटका।

भाजपा के स्थानीय जिला कार्यालय दुगरी में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय हल्का व दक्षिणी हल्के में भाजपा ने दिया आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका। वार्ड न.77, 28, 29, 30 से आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर आए सोनू भारद्वाज,परमजीत कौर,विक्रांत शर्मा, जसन नागपाल, निम्मो,चंदा रानी, लक्की लोहारा,राजेश डाबा,परमजीत सिंह,रविंद्रनाथ गिरी,सीता राम,बलविंदर सिंह,अजय कुमार चौधरी,दलजीत सिंह,पूजा वर्मा,माया वर्मा,विजय रानी,चंद्रेश कुमार,रोशन कुमार,साहिल भनोट ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके रजनीश धीमान व गुरदेव शर्मा देबी ने उनको सिरोपा पहना कर भाजपा परिवार में शामिल करवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर आज लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। क्यों कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में देश में जो बदलाव हुए और भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हुआ वो इतिहास के पन्नो पर लिखा जायेगा।

भाजपा नेताओं ने कहा की एक तरफ तो पंजाब के मुख्य मंत्री डिबेट के नाम पर एक प्रेस कांफ्रेंस करके चले गए। उनको ये भी जानकारी होना चाहिए की पंजाब आज नशा कितना फैल चुका है, गैंगस्टर कितना फल फूल रहा है। आज पंजाब में ला एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत ही खराब है। इन सबसे दुखी होकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की तरफ देखा रहा है और भाजपा को जवाइन कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा सीनियर नेता सतिंदर ताजपुरिया, एडीसीपी सतीश मल्होत्रा, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा लक्की आदि मौजूद थे।

92
6344 views

Comment