logo
(Trust Registration No. 393)
AIMA MEDIA
logo

*लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, इटवा तहसील में मचा हड़कंप*
जिला संवाददाता
संवाद सूत्र, इटवा (सिद्धार्थनगर)।

जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल अरविंद को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
मिली जानकारी के अनुसार, लेखपाल पर काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता लेखपाल के कक्ष में पहुंचा। जैसे ही लेन-देन की प्रक्रिया शुरू हुई, टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
बताया जाता है कि टीम बस्ती से आई थी और काफी देर से तहसील परिसर में निगरानी कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टीम अपने साथ लेकर चली गई। सूत्रों के अनुसार, उसे आगे की कार्रवाई के लिए बांसी कोतवाली ले जाया गया है।
गिरफ्तार लेखपाल अरविंद मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में गोरखपुर में परिवार के साथ रहते हैं। वह लंबे समय से इटवा तहसील में तैनात थे और इन दिनों जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य देख रहे थे।
हालांकि, आरोपी द्वारा ली जा रही रिश्वत की रकम का खुलासा अभी नहीं हो सका है। एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

0
0 views    0 comment
0 Shares

6
11 views    0 comment
0 Shares

जालौन। बहुजन समाज पार्टी ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया है पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित बैठक में नई टीम का गठन किया गया

इस कार्यकारिणी में मौलाना जुबेर राईन पुत्र मोहम्मद इलियास को नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई उनके नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई

बैठक के दौरान बुंदेलखंड प्रभारी माननीय अखिलेश अंबेडकर बुंदेलखंड प्रभारी माननीय लालाराम अहिरवार मुख्य मंडल प्रभारी बृजेश जाटव मंडल प्रभारी माननीय एडवोकेट इखलाक राईन मंडल प्रभारी झाँसी जितेंद्र दयालु प्रभारी, जिलाध्यक्ष अतल सिंह पाल एवं विधानसभा अध्यक्ष वीरपाल सिंह की संस्तुति पर समिति को अंतिम रूप दिया गया

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नई नगर कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई

0
104 views    0 comment
0 Shares

लाठी धनौरा व बड़ौंदा गांव में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा 163 लोगों को उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सुविधाएं
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर लोगों को मिल रहा निःशुल्क उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता का लाभ

लाडवा, 23अप्रैल (रामगोपाल) : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लाठी धनोरा और बडौंदा गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविरों के दौरान चिकित्सक टीम ने 154 मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही नौ लोगों को रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल युनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद नवीन जिन्दल के स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान के तहत यह पहल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। फोटो कैप्शन 01
23 लाडवा 01। स्वास्थ्य शिविर में सेवाओं का लाभ लेते ग्रामीण।

0
0 views    0 comment
0 Shares

जिला कारागार मथुरा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उपलब्धि सामने आई है। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशन में चल रहे शैक्षिक प्रयासों ने शानदार परिणाम दिए हैं।

कारागार में शिक्षा अध्यापक सुलेंद्र चौधरी द्वारा पढ़ाए गए बंदियों में से 2 बंदियों ने हाईस्कूल और 1 बंदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में भाग लिया — और खास बात यह रही कि सभी बंदी सफल रहे। इस प्रकार जेल में शिक्षा कार्यक्रम का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इनमें बंदी सचिन कुमार सोलंकी (पुत्र ऋषी पाल सिंह) ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, जो अन्य बंदियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
यह सफलता न केवल कारागार प्रशासन की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।



वर्जन जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग

जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग का कहना है कि शिक्षा के माध्यम से बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

0
11 views    0 comment
0 Shares

0
371 views    0 comment
0 Shares

12
76 views    0 comment
0 Shares

0
0 views    0 comment
0 Shares

0
0 views    0 comment
0 Shares