logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा ईसीसी दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के द्वारा क्षेत्र में किया जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। माननीय मंत्री जी ने सभी लोगों को फूलों का माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में उनका अभिनंदन किया और कहा कि युवाओं की बदौलत कांग्रेस देश का भविष्य संवारने का काम करेगी।

इस दौरान कदमा सोनारी के प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा, मनोज झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, राकेश जयसवाल, जयप्रकाश साहू, रोशन सिंह, अमित कुमार, संजीव झा, अर डी राय, अरुण वर्मा, निमाई अग्रवाल, राजेश गोराई सहित बहुत सारे साथी उपस्थित थे।

19
3330 views

Comment